राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 17 फरवरी,चिटफंड कंपनियों और सूदखोरों के खिलाफ कार्रवाई को लेकर जिला पुलिस अधीक्षक के निर्देशों पर पर आवेदन बुला कार्यवाही कर अनेको हितग्राहियों के पैसे दिलवाये थे।
पुलिस की इस पहल के बाद चिटफंड कंपनी और सूदखोरों से पीडि़त लोगों ने सामने आकर पुलिस को आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है।ऐसा ही एक मामला समनापुर थाना क्षेत्र से सामने आया जहाँ सुनहरदादर के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए बताया है कि उनके द्वारा पाल्स लिमिटेड चिटफंड कंपनी में कंपनी के एजेंट गोलन दास सुरेश्वर के जरिए डेली का खाता खोलकर लाखों रुपए जमा करवा लिए हैं। दिन-रात की मेहनत से जमा की गई पूंजी की राशि उन्हें अब नहीं मिल पा रही है। जिस पर कार्रवाई की मांग करते हुए थाना समनापुर पहुँचे सुनहरदादर के ग्रमीणों ने राशि दिलाए जाने की गुहार लगाई है।
