पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पत्नी की हत्या कर फरार आरोपी को पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर न्यायालय में किया गया पेश

जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 13 फरवरी, पत्नी का हत्यारा आरोपी जो विगत कई दिनों से फरार चल रहा था जिसे पुलिस अधीक्षक डिण्डौरी जिला डिण्डौरी के निर्देशन में एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) के मार्गदर्शन में थाना गाडासरई की पुलिस ने गिरफ्तार कर न्ययालय में पेश किया।
फरियादिया श्रीमती श्यामवती अयाम पति नन्हेसिंह अयाम जाति गोड़ उम्र 50 वर्ष निवासी ने आकर रिपोर्ट दर्ज करायी थी की करीबन तीन चार साल पहले ग्राम करेली का सुरेश मरावी नामक युवक मेरी लड़की को ले जाकर शादी कर लिया था और तीन चार साल तक लड़की सुरेश मरावी के साथ ही पति पत्नी जैसे ग्राम करेली में राह रहे थे। करीब एक माह पहले मेरी लड़की के साथ सुरेश मरावी ने मारपीट की था तब मेरी लड़की भाग कर मेरे पास आकर रहने लगी। इसी बीच सुरेश मरावी रात मे मेरे घर आता जाता था। 31.12.2021 की रात लगभग 1 बजे लड़की के चिल्लाने की आवाज आयी
उठाकर देखा तो मेरी लड़की के बांयी आंख के उपर काफी गम्भीर चोट थी और खून निकल रहा था।मेरे चिल्लाने से मेरा लड़का बहू उठे ओर देखा तो जहाँ लड़की सोयी थी उसके उपर छानी का खपरा कोई अज्ञात व्यक्ति रात में छानी में जगह बनाकर लड़की के साथ किसी नुकीली धारदार वस्तु से मारपीट कि गयी थी।तत्काल अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया जहाँ इलाज के दौरान अनीता मरावी की मृत्यु हो गई।गाड़ासरई पुलिस ने आरोपी सुरेश के विरुद्ध धारा 302 तहत मामला कायम कर,अनीता मरावी की हत्या कर लंबे समय से फरार चल रहे आरोपी को थाना गाडासरई पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर  न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण में थाना प्रभारी उपनिरीक्षक स्वाती शर्मा सउनि मनमोहन सिंह सहिबा सिंह तिलगाम, प्रआर. 135 रंजीत सरैया 116 सोनसिंह मरकाम आर० 352 आशीष, आर0 388 सतेन्द्र उइके, चाआर0 381 अनिल उइके सैनिक सुभाष मरावी की मुख्य भूमिका रही।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।