वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचे भाजपा पदाधिकारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वॉलीबॉल प्रतियोगिता के उद्घाटन में पहुंचे भाजपा पदाधिकारी

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 13 फरवरी, वॉलीबॉल प्रतियोगिता कौड़िया में आयोजन किया गया है। आयोजन का शनिवार को उद्घाटन मैच खेला गया जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में भाजपा जिला अध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत, अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम रहे साथ ही मंडल उपाध्यक्ष आशीष सोनी, युवा मोर्चा के मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र मानिकपुरी, सरपंच सुनैन परस्ते, अजजा मोर्चा जिला मंत्री श्याम सिंह परस्ते, सोहन श्याम, श्रवण परस्ते की उपस्थिति में शुरुआती मैच में घोघरी एवं खरगहना की टीम ने हिस्सा लिया यह मैच तीन दिवसीय चलेगा जिसमें विभिन्न टीमें हिस्सा ले रहे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्र सिंह राजपूत ने कहा कि ग्रामीण युवाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है खेल प्रतियोगिता में भाग लेकर अपनी प्रतिभा को नया आयाम दे रहे हैं खेल शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य के लिए बहुत जरूरी है। अजजा मोर्चा प्रदेश महामंत्री पंकज सिंह तेकाम ने कहा कि इस समय वॉलीवाल प्रतियोगिता ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित की जा रही है लोंगो में इस प्रकार के आयोजन से लोग संगठित होकर साथ ही खिलाड़ियों का भी उत्साहवर्धन करते है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।