कड़कड़ाती ठंड में माँ नर्मदा की गोद मे बैठ अनवरत 6 दिनों से एक बालिका माँ की भक्ति में लीन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

कड़कड़ाती ठंड में माँ नर्मदा की गोद मे बैठ अनवरत 6 दिनों से एक बालिका माँ की भक्ति में लीन

आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 13 फरवरी,मध्य प्रदेश की जीवनदायिनी मां नर्मदा एक ऐसी नदी है जिसकी लोग परिक्रमा करते हैं भारत ही नहीं विदेशों से भी लोग मां नर्मदा की परिक्रमा के लिए आते हैं कोई पैदल चलता है तो कोई गाड़ी में परिक्रमा करते हैं हम आपको मां नर्मदा की भक्ति की एक ऐसी ही दास्तान दिखा रहे हैं जहां शाहपुरा विकासखंड के ग्राम मालपुर में मां नर्मदा करने की संगम में नदी के बीच में बैठकर एक बालिका माता की भक्ति लगातार छः दिनों से कर रही है कड़कड़ाती ठंड में भी यह बालिका बीच नदी में बैठकर भक्ति में लगी हुई है ग्रामीणों ने जानकारी में बताया कि यह बालिका अमेरा गांव की रहने वाली है जो नर्मदा जयंती के दिन से नदी के बीच में बैठकर भक्ति में लगी हुई है वही इस के दर्शन के लिए लोग पहुंच रहे हैं।
शनिवार को शहपुरा विधायक भूपेन्द्र मरावी ने भी मालपुर पहुंचकर नर्मदा-कनई संगम  में भक्ति में बैठी बालिका के दर्शन करने पहुंचे और आशीर्वाद लिया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।