अनुभूति कैंप में छात्र छात्राओं ने वनो एवम् वन्य प्राणियों का जाना महत्व - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अनुभूति कैंप में छात्र छात्राओं ने वनो एवम् वन्य प्राणियों का जाना महत्व

ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 13 फरवरी,अझवार वन विभाग एवम् इको पर्यटन विकास विभाग भोपाल के द्वारा छात्र छात्राओं में वन एवम् वन्य प्राणियों के बारे में जागरूकता लाने के उद्देश्य से अनुभूति कैंप शाहपुर वन परिक्षेत्र के द्वारा वन ग्राम सुरखी में शंकर घाट के जंगलों में किया गया।जिसमें शासकीय उच्चतर एवम् माध्यमिक विद्यालय अझवार के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।सर्वप्रथम नवागत रेंजर सुदीप मिश्रा तथा गणमान्य व्यक्तियों के द्वारा सरस्वती पूजा कर दीप जला कर कार्यक्रम का शुभारम्भ किया गया।मास्टर ट्रेनर के द्वारा विभिन्न वन्य प्राणियों  जंगली पेड़ पौधों के बारे में विस्तापूर्वक जानकारी दी गई। हर्रा,तेंदू, शाल, तिनसा, साजा,आदि वृक्षो की जानकारी दी गई।जंगल हमारे लिए कितना महत्व रखते है  इस बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। प्रश्नोततरी कार्यक्रम भी आयोजित किया गया।छात्र छात्राओं ने नृत्य कर भरपूर मनोरंजन भी किया।साथ ही सभी लोगों ने पर्यावरण एवम् वन्य प्राणियों  के सरक्षण तथा वृक्षारोपण का संकल्प लिया।भ्रमण के लिए स्थानीय बस की व्यवस्था की गई। स्वलपा हार एवम् भोजन की व्यवस्था नजदीकी वन ग्राम सुरखी में की गई।कार्यक्रम में वन विभाग शाहपुर के रेंजर, डिप्टी रेंजर,वनरक्षक, उच्चतर, एवम् माध्यमिक विद्यालय के शिक्षक,स्कूली बच्चो सहित वन ग्राम सुरखी के ग्रामीण जन उपस्थित रहे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।