जनजातीय गौरव सम्मेलन धुरकुटा में संपन राष्ट्रीय मंत्री ने पद्मश्री से सम्मानित तीनों विभूतियों को किया सम्मानित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जनजातीय गौरव सम्मेलन धुरकुटा में संपन राष्ट्रीय मंत्री ने पद्मश्री से सम्मानित तीनों विभूतियों को किया सम्मानित

जिला ब्यूरो की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24 रविवार 13 फ़रवरी 2022 डिंडोरी आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी के ग्राम धुरकुटा में जनजाति गौरव सम्मेलन कार्यक्रम संपन कार्यक्रम में जिले के तीन पद्मश्री से सम्मानित आदिवासी कलाकारों का जमकर स्वागत व अभिनंदन किया साथ ही कार्यक्रम में दूर दूर से आए कलाकारों ने अपने कला का प्रदर्शन भी किया इस मौके पर जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे,कीर्ति गुप्ता,शक्ति परस्ते, बजाग जनपद अध्यक्ष रुदेश परस्ते, उजियार सिंह,पूर्व विधायक दुलीचन्द उरेती सहित भाजपा के कई वरिष्ठ नेता उपस्थित थे। कार्यक्रम में बालाघाट सहित छत्तीसगढ़ के कलाकारों ने भी रंग जमाया साथ रात्रि को संजीवन टाडिया के कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया जहा बड़ी संख्या में लोगों का हुजूम लगा हुआ था। नृतक दल  के साथ भाजपा राष्ट्रीय मंत्री ओमप्रकाश धुर्वे ने भी मंदर के तल पर थिरकते नजर आए देखा जाते तो कार्यक्रम डिंडोरी जिले के नाम को प्रदेश से लेकर केंद्र स्तर तक रोशन करने वाले तीन पद्मश्री कलाकारों ने हम गौरवान्वित किया है।भज्जू श्याम की चित्रकारी देश विदेशो तक अपनी छाप छोड़ी है,तो वहीं डिंडोरी जिले के लोक नृत्य कलाकार अर्जुन ने भी अपनी लोक संस्कृति की एक अलग पहचान बनाई है,

तीनो विभूतियों को शाल श्रीफल से सम्मानित किया गया। 
जनजातीय कला का सम्मान भाजपा की सोच का नतीजा
मंच से आयोजन को संबोधित करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे ने कहा कि आज हमारे बीच के कलाकार जो वनांचल में रहते हैं उनका सम्मान किया जा रहा है पद्म पुरुष्कार गौरव के पुरुष्कार होते हैं पहले कांग्रेस के शासनकाल में दूरस्थ इलाकों की प्रतिभाओं को नजरअंदाज किया जाता था लेकिन मोदीजी ने वास्तविक हक़दारों को पुरुष्कार देने की पहल की है इसके साथ ही इस बैगाचक क्षेत्र में विकास के नए आयाम मोदीजी और शिवराज जी की वृहद सोच का नतीजा है। यहां कभी सड़कें, पुल-पुलिया नही थी जो भी विकास है वह भाजपा की देन है। कांग्रेस ने हमेशा आपको छला है। आज महत्वपूर्ण दिन है जब हम विभूतियों को सम्मानित कर रहे हैं यह किसी व्यक्ति का नही हमारे समाज का सम्मान है हमारी कला का सम्मान है  हम सबका सम्मान है जिसके लिए हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आभारी हैं।
नर्तक दलों का सम्मान
कार्यक्रम में अपनी प्रस्तुति देने आए नर्तक दलों का सम्मान किया गया, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, ओमप्रकाश धुर्वे, कमलेश पटेरिया सहित अन्य लोगों ने प्रस्तुतियों पर पारितोषिक प्रदान कर सम्मान दिया।

मांदर बजाकर थिरके ओमप्रकाश धुर्वे

कार्यक्रम के दौरान खुद को मांदर बजाने से ओमप्रकाश धुर्वे नही रोक पाए और नर्तक दलों के साथ मांदर बजा कर खुद ही नाचने लगे। इस दौरान पूरा सभा स्थल ताली की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।