भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार 12 फरवरी,डिंडोरी जिले के विकास खंड अमरपुर में शाहपुरा विधायक भूपेंद्र मरावी के नेतृत्व में व पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ के निर्देशन में घर चलो, घर-घर चलो अभियान अमरपुर विकासखंड के ग्राम चारपानी में पहुँचे।
अपने विधानसभा क्षेत्र में पहुंच विधायक ने लोगो से जानी समस्या,विधायक मरावी ने कहा प्रदेश सरकार के गलत निर्णयों के चलते आज हमारे क्षेत्र की जनता बहुत परेशान है। आज बिजली का बिल से क्षेत्रवासी परेशान है। उन्होंने कहा कांग्रेस को सत्ता सौंपी वक्त आपके मन में बदलाव के विचार थे नई आशा और नई सुबह के सपने थे प्रदेश को बलात्कार में नंबर वन होने की कलम से मुक्ति दिलाने की उम्मीद थी रोजगार के लिए भटकते युवाओं को सुरक्षित भविष्य देने की कल्पना थी।जो आनेवाले समय मे कॉंग्रेस पूरा करेगी।
