भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 16 फरवरी, डिंडोरी के उत्कृष्ट विद्यालय डिंडोरी प्रांगण में संत कुलभूषण कवि रविदास जयंती जिला प्रशासन डिंडोरी के द्वारा धूमधाम से मनाया गया जिसमें जिला पंचायत अध्यक्ष डिंडोरी श्रीमती ज्योति प्रकाश धुर्वे मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित रही तथा सैकड़ों की संख्या में लोग मौजूद रहे जिसमें स्कूली छात्राओं से लेकर जिला प्रशासन के अधिकारी जिला कलेक्टर, एसपी मौजूद रहे।
इस अवसर पर कुछ लोगों को जाति प्रमाण पत्र व राशन तथा बीज किट वितरण किया गया।
