आईविटनेस न्यूज़-24/भोपाल, 16 फरवरी 2022- मध्य प्रदेश कांग्रेस सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ ने पांच प्रदेश पदाधिकारी एवं पांच जिला अध्यक्ष किये मनोनीत है। मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ की सहमति पर मध्य प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं विभागों और प्रकोष्ठों के प्रभारी जेपी धनोपिया के अनुमोदन पश्चात मध्य प्रदेश कांग्रेस के तहत सूचना का अधिकार प्रकोष्ठ में पांच जिलाध्यक्ष एवं पांच प्रदेश पदाधिकारी घोषित किए गये हैं।
प्रकोष्ठ के अध्यक्ष पुनीत टंडन ने बताया कि शरद यादव ग्वालियर को प्रदेश उपाध्यक्ष, मोहम्मद एहतेशाम आमिर सतना को प्रदेश उपाध्यक्ष, इंद्रवीर सिंह ग्वालियर को प्रदेश महामंत्री, राजेंद्र राठौर राजा शाजापुर को प्रदेश महामंत्री, रविंद्र शर्मा रायसेन को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है। वहीं जितेंद्र यादव को ग्वालियर, रघुनाथ सोनी को उमरिया, आशीष भूरिया को झाबुआ, सुमेर सिंह जाटव को श्योपुर और अभिषेक पाठक को सागर का प्रकोष्ठ में जिला अध्यक्ष बनाया गया है।
