अभाविप डिण्डौरी जिला एवं भाग की कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 13 फरवरी, अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद जिला डिंडोरी की जिला बैठक कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी में संपन्न हुई। बैठक में विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह के द्वारा अभाविप के होने वाले आगामी कार्यक्रमों के बारे में बताया गया एवं आगामी कार्ययोजना बनाई गई ।जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी द्वारा जिले की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया एवं भाग के नवीन कार्यकारिणी की घोषणा की गई जिसमें जिला राष्ट्रीय कला मंच प्रमुख शिल्पा बर्मन, जिला एस एफ डी प्रमुख लक्ष्मण सिंह चंदेल, जिला एस एस एस प्रमुख शिल्पी साहू, जिला क्रीड़ा प्रमुख पुष्पराज टांडिया, डिंडोरी भाग संयोजक निदा खान, बजाग भाग संयोजक हिमांशु साहू, शाहपुरा भाग संयोजक नीरज राजपूत, को बनाया गया । जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी द्वारा जिले के शासकीय अशासकीय शिक्षण संस्थान में सुदृढ़ शिक्षा व्यवस्था स्थापित करने हेतु कार्ययोजना पर चर्चा की गई।
बैठक में मुख्य रूप से विभाग संगठन मंत्री रामाधार सिंह बैश, जिला संयोजक सत्यम मानिकपुरी, प्रो. विकास जैन डिंडोरी नगर मंत्री धीरेंद्र चक्रवर्ती, शिवानी बर्मन, समनापुर नगर उपाध्यक्ष सुलभ मांझी, समनापुर नगर मंत्री अनुराग केसवानी , करंजिया सह मंत्री हेमंत कुमार मरावी, ठाकुर लाल, गडासरई नगर सह मंत्री जतिन साहू , आकाश साहू एवं अन्य प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
