बजाग पुलिस ने बचाव कार्य को दिया अंजाम
आई विटनेस प्रतिनिधि
आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 14 फरवरी, डिंडोरी। कुकदुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार को सुबह लगभग 9 बजे के लगभग बजाग पंडरिया रोड़ पर छत्तीसगढ़ की सीमा में घोड़ाघाट पर पक्षीराज ट्रेवल्स बस क्रमांक MP 18 P 0383 अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना प्राप्त होने पर बजाग थाना प्रभारी गिरवर सिंह उइके के निर्देश पर सहायक उपनिरीक्षक अशोक तिवारी, शेख सिराज, रामरतन झारिया एवं नगर रक्षा समिति अध्यक्ष प्रवीण साहू मौके पर पहुंचे और राहत और बचाव कार्य को अंजाम दिया। हादसे में एक यात्री की मौत की सूचना है। जबकि एक दर्जन अन्य घायल हालत में मिले है वहीं घायलों को उपचार हेतु कुकदूर अस्पताल रवाना किया गया।
