आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 14 फरवरी जिला अधिवक्ता संघ के सचिव दशरथ सिंह धुर्वे से प्राप्त जानकारी अनुसार डिंडोरी जिला एवं सत्र न्यायालय में जिला न्यायाधीश कुमारी नीना आशापुरे जी ने पदभार ग्रहण किया जहां उनके स्वागत सम्मान में जिला अधिवक्ता संघ ने जिला अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष रेवा पांडे की अध्यक्षता में एक आयोजन कर नवागत न्यायाधीश कुमारी नीना आशापुरे जी का गरिमापूर्ण तरीके से स्वागत किया और स्वागत उपरांत जिला अधिवक्ता संघ के पदाधिकारियों द्वारा नवागत न्यायाधीश महोदय को जिला के संबंध में जानकारी विस्तार से दी, नवागत न्यायाधीश ने अपने उद्बबोधन में कहा कि डिंडौरी जिला अत्यंत पिछड़ा एवं खेती किसानी पर अधारित है, मैं यहां की परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुये कार्रवाई यों को संचालित करने की कोशिश करूगीं तदुपरांत नवागत न्यायाधीश महोदया का उपस्थित सभी अधिवक्ताओं से परिचय कराया गया और शुभकामनाएं प्रेषित की गई, स्वागत कार्यक्रम का सफल संचालन अधिवक्ता संघ के उपाध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता प्रवेश कनौजे ने किया गौरतलब है कि नवागत न्यायाधीश कुमारी नीना आशापुरे जी बड़वानी जिले से स्थांतरित होकर डिंडोरी जिले में पदस्थ हुई है।
Home
Unlabelled
अधिवक्ता संघ ने किया जिला न्यायाधीश कुमारी नीना आशापुरे का गरिमापूर्ण स्वागत
अधिवक्ता संघ ने किया जिला न्यायाधीश कुमारी नीना आशापुरे का गरिमापूर्ण स्वागत
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
