भ्रष्ट रोजगार सहायक को बचाने की जुगत में जनपद पंचायत डिंडोरी के अधिकारी - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भ्रष्ट रोजगार सहायक को बचाने की जुगत में जनपद पंचायत डिंडोरी के अधिकारी

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 15 फरवरी,जनपद पंचायत डिंडोरी के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत सरहरी मैं हुए भारी भरकम भ्रष्टाचार की शिकायत ग्रमीणों द्वारा जनसुनवाई में कई गई थी,जिसके अंतर्गत जनपद पंचायत डिंडोरी से गठित ग्यारह सदस्यी जाँच दल ने मौके पर जाकर ग्राम पंचायत सरहरी में जाँच किया, जिसमें रोजगार सहायक दोषी पाया गया, एवं उसका ट्रांसफर किसी दूसरे ग्राम पंचायत में कर दिया गया। कुछ ही दिनों के बाद ट्रांसफर आर्डर को रद्द करते हुए, पुनः रोजगार सहायक को सरहरी में ही पदस्थ कर दिया गया, जो समझ से परे है!
           
उसके बाद पुनः जनसुनवाई अंतर्गत जिला कलेक्टर के आदेश में डिप्टी कलेक्टर द्वारा रोजगार सहायक की शिकायतों का जाँच किया गया और जाँच का पंचनामा बनाया गया जिसमें  रोजगार सहायक दोषी पाया गया , बावजूद रोजगार सहायक पर कोई कार्यवाही ना करते हुये, उस
     
रोजगार सहायक को बचाने के लिए जाँच के सारे  नियमों का उल्लंघन करते हुए ,डिप्टी कलेक्टर के बाद जिला पंचायत के आदेश में जिला पंचायत एवं आर ई एस के अधिकारियों द्वारा जाँच किया गया जो नियम विरुद्ध है।
ग्राम पंचायत सरहरी के ग्रामीणों की मांग पर  सूचना के अधिकार के तहत कलेक्टर कार्यालय एवं जिला पंचायत के द्वारा जाँच प्रतिवेदन तो दिया गया, परन्तु कलेक्टर कार्यालय द्वारा डिप्टी कलेक्टर के जाँच का पंचनामा एवं जिला पंचायत द्वारा शिकायतकर्ताओ के बयान का कागज नहीं दिया गया,जबकि सूचना के अधिकार के तहत शिकायतकर्ताओ द्वारा उपरोक्त दोनों कागजों की भी माँग की गई थी,जिसकी शिकायत दिनाँक25-01-2022 को जनसुनवाई में जिला कलेक्टर को किया गया है, परंतु आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई है!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।