फाइल चित्र
बड़े नेताओं का संरक्षण होने के चलते नहीं होती लाइन मेन पर कार्यवाही अफसर साही बताते है लाइन मेन
आई विटनेस प्रतिनिधि
आई विटनेस न्यूज 24,मंगलवार 15 फरवरी, डिंडोरी हर दिन बना रहता सुबखार क्षेत्र के नल का रोना, कभी टाइम पर मिलता पानी है, महीने भर भी सही नहीं चल पाती लाईन आये दिन खराब हो जाते पाइप लाईन है पाइप लाईन सुधारक नागपुर से आते है फिर भी नहीं बना पाते सही तरीके से लाईन,और जितने बजी दिन लाईन चलती है उसपर भी लाईन मेन की मेहरबानी से समय पर पानी नही मिलता नतीजतन लोगो को यहां वहां से पानी कि व्यवस्था करनी पड़ती है,
गौरतलब है, सूत्र बताते है, वार्ड क्रमांक 01 में जो लाइन मेन जल प्रदाय करता है, उनके पास इन दिनों शादियों में टेंट लाइट के काम ज्यादा होने के चलते वह कभी कभी पानी कि लाइन खोंलना ही भूल जाते है, तो कभी घंटो पानी बहता हुआ नजर आता है।
वार्ड वासियों ने आरोप लगाए है की इनके द्वारा कभी टंकी में पानी खत्म होने का हवाला दिया जाता है तो कभी लाईन खराब हो जाने की बात कही जाती है जिससे आम जन को भारी मशक्कत करनी पड़ती है,सूत्र बताते है कि इन लाईन में पर भाजपा के किसी बड़े नेता का हाथ है जिसके चलते इन पर कोई कार्यवाही नहीं की जाती है।
