आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 15 फरवरी,मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ एवं महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अर्चना जयसवाल के निर्देश पर ब्लाक महिला कांग्रेस गाड़ासरई के अन्तर्गत ग्रामो में महिला कांग्रेस डिंड़ौरी जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी रामजी साहू के नेतृत्व में ब्लाक महिला पदाधिकारियों के साथ घर चलो-घर घर चलो अभियान के अंतर्गत विभिन्न ग्रामों में जनसंपर्क किया एवं महिलाओ की सदस्यता करवाते हुए लोगों से मुलाकात की! इस अवसर पर महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष श्रीमती संतोषी रामजी साहू ने कहा कि घर चलो, घर-घर चलो अभियान, जनता से संवाद का महाअभियान का मुख्य लक्ष्य कांग्रेस सदस्यता अभियान, मतदाता सूची का सत्यापन,भाजपा की नाकामी का पर्दाफ़ाश,कमलनाथ सरकार के कार्यों को जनता तक पहुचाना है कमलनाथ की सरकार में पेंशन 300/ ₹ से 600/₹ किया गया किसानों का कर्जा माफ़ किया आशा कार्यकर्ताओं का मानदेय बढ़ाया गया मद्द योजना के तहत् चौक बरोंह में 50 किलो और दशगात्र में 100 किलो गेंहू या चावल दिया जा रहा था लेकिन भाजपा की सरकार में सभी कमलनाथ की योजनाओं को बंद कर दिया गया, उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार में महिलायें सुरक्षित नहीं है!
आये दिन प्रदेश में किसी न किसी महिलाओं के साथ अत्याचार की घटनायें घटित हो रही हैं, और भाजपा सरकार शराब के दाम कम कर रहीं और घर घर शराब घर घर बार खोलने को आतूर है मुख्यमंत्री अहंकार में मदमस्त जबकि रोजमर्रा की जरूरत की वस्तुओं के दाम आसमान छू रहे हैं रसोई गैस डीजल पेट्रोल के दाम रोजमर्रा की वस्तुओं के दाम कम करना चाहिए थे घर-घर दारू से महिलाओं पर अत्याचार और बढ़ेंगे महिला सशक्तिकरण को लेकर यदि किसी पार्टी ने प्रयास किया है तो वह केवल और केवल कांग्रेस है! जहाँ महिलाओं को पूरे सम्मान के साथ उसको उसका पूरा अधिकार दिया जाता हैं आनेवाले समय में भाजपा को उखाड़ फेंकने में महिलाओं की भूमिका रहेगी
