पुलिस अधीक्षक की तत्परता से नौनिहालों के इम्तिहान दुरुस्त होंगे - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

पुलिस अधीक्षक की तत्परता से नौनिहालों के इम्तिहान दुरुस्त होंगे

जिले में ऐसे होनहार पुलिस अधीक्षक के होते हुए, किसी बच्चे के भविष्य पर कोई आंच नहीं आ सकती 
आई विटनेस प्रतिनिधि
आई विटनेस न्यूज 24,रविवार 20 फरवरी, इन दिनों शादियों का सीजन चल रहा है साथ ही परीक्षा का समय भी चल रहा है,ऐसे में DJ के शोरगुल के बीच बच्चों की पढ़ाई में बहुत खलल पड़ता है। ऐसा ही एक मामला शुक्रवार रात सामने आया,जब रात 12 बजे एक छात्रा ने एसपी को फोन कर शिकायत दर्ज की।शनिवार 18 फरवरी को बहुत शादियाँ थी तो जाहिर सी बात है कि शोर-शराबा भी बहुत था हालांकि पुलिस प्रशासन ने पहले ही गाइडलाईन जारी कर रात 10 बजे के बाद लाउडस्पीकर पर प्रतिबन्ध लगा दिया था,मगर शादियों के माहौल में लोगो को समय का ध्यान कहाँ रहता है।
शुक्रवार रात नर्मदा पुल पार हँस नगर में एक शादी में देर रात तक तेज लाउडस्पीकर बज रहा था और शनिवार को 12वी के बोर्ड का पेपर था।देर रात लाउडस्पीकर की आवाज से परेशान होकर एक छात्रा ने रात 12 बजे एसपी संजय सिंह को फोन कर सूचित किया,पुलिस अधीक्षक डिंडोरी ने छात्र से कहा 10 मिनिट में लाउडस्पीकर बन्द हो जाएगा। पुलिस अधीक्षक संजय सिंह ने संबंधित थाना प्रभारी को सूचित किया और उन्हें तत्काल देर रात बज रहे लाउडस्पीकरों को बंद कराने के निर्देश दिए,पुलिस अधीक्षक संजय सिंह द्वारा रात्रि में ही बच्ची से मौके का हालात जाना जिस पर बच्ची ने खुशी व्यक्त की है और पुलिस अधीक्षक का धन्यवाद किया।
 पुलिस अधीक्षक की इस तत्परता ने परीक्षार्थियों के पढ़ने के लिए सहयोग किया ।देखने की बात यह है कि जिले में ऐसे होनहार पुलिस अधीक्षक के होते हुए भला कैसे किसी बच्चे के भविष्य पर कोई आंच आ सकती है। तो वही शनिवार शाम कोतवाली मैं लाउडस्पीकर से संबंधित बैठक बुलाई गई, और लाइट व साउंड व्यवसायियों को  सख्त निर्देश दिए हैं कि रात्रि 10:00 बजे के बाद नगर में किसी भी प्रकार का लाउडस्पीकर या शोरगुल नहीं किया जावे अन्यथा ऐसी स्थिति में कार्यवाही की भी संभावनाएं बताई गई।  पुलिस की इस तत्परता पर बच्ची ने खुशी व्यक्त करते हुए पुलिस अधीक्षक संजय सिंह को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।