राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,शनिवार 19 फरवरी, डिंडोरी मुख्यालय से लगभग 45 किमी दूर अमरपुर विकास खंड के ग्राम भानपुर के 26 नाला के पास एक बड़ा हाईवा वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया बता जा रहा है कि वाहन पर क्षमता से अधिक ओवर लोड रेत का परिवहन किया जा रहा था जो भानपुर से डिंडोरी की और आते समय अनियंत्रित होकर 26 नाला के पास धाराशाही हो गया है हलाकी घटना में किसी प्रकार की जान हानि का फिलहाल कोई अंदेशा नहीं बतायी जा रहा है। देखा जाए तो इन दिनों अलग अलग जिले से भारी मात्रा में अवैध रेत का परिवहन किया जा रहा है जिस पर संबंधित विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं की जाती है जिसके चलते अवैध परिवहन करताओ के हौसले बुलंद है प्राप्त जानकारी के अनुसार अनियंत्रित होकर पल्टे वाहन क्रमांक एमपी 52 H 0135 पर भी रेत का परिवहन किया का रहा था जो कि भानपुर स्थित 26 नाला के पास पलट गया है।
