शाहपुर के ग्रामो में फल फूल रहा अवैध कारोबार,कमिशन खोरी के लग रहे आरोप ? - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

शाहपुर के ग्रामो में फल फूल रहा अवैध कारोबार,कमिशन खोरी के लग रहे आरोप ?

लगातार खबरों के प्रकाशन के बाद भी नहीं थम रहा है सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 18 फरवरी, डिंडोरी जिले से लगभग 13 km दूर थाना शाहपुर इन दिनों चर्चा का विषय बना हुआ है,कारण की थाना शाहपुर के अंतर्गत आने वाले पंचायत अझवार, पलकी,चुरिया नए गांव डिपो मैं लगातार सट्टा पट्टी का अवैध कारोबार प्रचलन में है, पिछले कई दिनों से लगातार खबरों का प्रकाशन होता रहा है, किंतु थाना शाहपुर के थाना प्रभारी के नाकों तले सट्टा -पट्टी का अवैध कारोबार फल-फूल रहा है,लगातार खबरों के प्रकाशन के बावजूद थानेदार साहब के द्वारा कोई कार्यवाही ना करना, कई सवाल खड़े कर रहा है, सूत्रों की माने तो इन अवैध कारोबारियों के द्वारा खुलेआम गली मोहल्लों ,चौराहों सहित थाने के ही ठीक सामने सब्जी दुकान की आड़ में  बेझिझक ,धड़ल्ले से सट्टा -पट्टी लिखने का कार्य किया जाता है, पलकी एवं चूरीया नए गांव में ठाकुर सिंह ठाकुर के द्वारा यह कहते हुए धड़ल्ले से सट्टा पट्टी लिखी जाती है ,कि हम थानेदार साहब को कमीशन देते हैं, हमारा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है, शायद यही कमीशन खोरी है ,जो साहब को किसी प्रकार की कोई  कार्यवाही नहीं करने देती हैं। देखा जाए तो थाना प्रभारी के आड़  बहुत से अवैध कारोबार शाहपुर क्षेत्र में फल फूल रहा है ? किंतु जिले से भी इन पर किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं कि जा रही है। कमिशन से दवे अधिकारी मोन स्वीकृति बनाए हुए हैं? और माफिया राज हावी है 

पूर्व में जब थाना प्रभारी से इस संबंध में चर्चा की गई थी तब थाना प्रभारी का कहना था कि कार्यवाही समय समय पर की जाती है और आगे भी मामले सामने आते है तो इस पर कार्य वहीं की जाएगी ।

थाना प्रभारी शाहपुर



इतने सब के बाद भी .........

कार्यवाही के नाम पर हमेशा से ही शाहपुर पुलिस ने खाना पूर्ति ही की है और मामले को हमेशा की तरह ही रफा दफा कर दिया जाता है ? और कार्यवाही नाम मात्र की होती है। 

बार बार प्रकाशन के बाद भी कार्यवाही क्यों  नहीं.........

लगातार समाचार पत्रो और बेब पोर्टल इलेक्ट्रॉनिक मीडिया। में अवैध कारोबार से संबंधित खबर प्रकाशित कर पुलिस को सूचना दी गई पर आज तक शाहपुर पुलिस सुस्त पड़ी है जिससे साफ नजर आता है कि न कहीं  शाहपुर पुलिस का संरक्षण है जिसके चलते कोई बड़ी कार्यवाही नहीं हो पा रही है ?  

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।