आई विटनेस प्रतिनिधि डिंडोरी
आई विटनेस न्यूज 24,शुक्रवार 18 फरवरी,डिण्डोरी परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों के कारण विभाग को करीब लाखो की चपत लग रही है। आलम यह है कि वाहनों का भारी भरकम टेक्स पर जम्मेदारो की लापरवाही के चलते वाहन और कागज दोनों ही गायब हो रहे है,और जिम्मेदारों को इसकी शायद कोई परवाह नही है,
अब जिन वाहनों का टैक्स डूबा है उनका कोई ठिकाना खोजे नहीं मिलगा। रही बात वाहन जब्त करने की तो वाहन का नामोनिशान ही मिट गया तो जप्ती कैसी।असल में टेक्स बकाया वाहनों को गुपचुप तौर से कबाड़ में तुलवा दिए जाता है। इसके कारण न तो ये वाहन सड़कों पर दिखाई देते है न ही कोई वाहन मालिक कागज बनवाने विभाग आयेगा।की विभाग उनसे बकाया टेक्स बसूल सके।ऐसी स्थिति में विभाग आशंका व्यक्त करेगा कि वाहन स्वामी से टैक्स वसूल कर पाना संभव नहीं है की रिपोर्ट बनाकर ऊपर भेज दी जाएगी।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक डिंडोरी से चर्चा की गई उन्होंने जल्द बड़ी कार्यवाही की बात कही ।
पुलिस अधीक्षक संजय सिंह
