अब कैमरे से होगी ट्रैफिक की निगरानी,बाइक व कार पर ₹1000 और भारी वाहनों का होगा ₹3000 चालान - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

अब कैमरे से होगी ट्रैफिक की निगरानी,बाइक व कार पर ₹1000 और भारी वाहनों का होगा ₹3000 चालान

डिंडौरी जिले में वाहनों की ओवरस्पीड पर लगाम लगाएगा ₹17 लाख का इंटरसेप्टर व्हीकल, ट्रैफिक इंचार्ज SI राहुल तिवारी ने पुलिसकर्मियों को दी की ट्रेनिंग
तय सीमा से अधिक गति होने पर कैमरे में रिकॉर्ड होगी जानकारी, बाइक व कार पर ₹1000 और भारी वाहनों पर होगी ₹3000 की चालानी कार्यवाही
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 29 मार्च,डिंडौरी SP संजय सिंह के निर्देश पर जिले में यातायात व्यवस्था में सुधार के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में सड़कों पर तेज गति से भागने वाले वाहनों की रफ्तार पर नियंत्रण के लिए अब इंटरसेप्टर व्हीकल की मदद ली जाएगी। ट्रैफिक इंचार्ज SI राहुल तिवारी ने मंगलवार को कनईसांगवा तिराहे पर पुलिसकर्मियों को व्हीकल के इंटरसेप्शन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इसमें किसी भी वाहन की रफ्तार नापने के लिए कंप्यूटर सिस्टम, जीपीएस, कैमरे, इंफ्रारेड सहित कई महत्वपूर्ण फंक्शन और उपकरण लगे हैं। कैमरे पर तेज राफ्टर से चलने वाले वाहनों की रिकॉर्डिंग की जाएगी। व्हीकल में नशे की हालत में वाहन चलाने वालों की जांच के लिए भी मशीन लगी है। 
कैसे काम करेगा इंटरसेप्टर व्हीकल
SI राहुल ने बताया कि इंटरसेप्शन सिस्टम सहित व्हीकल की कीमत करीब ₹17 लाख है। इससे ट्रैफिक पुलिस को वाहनों की रफ्तार पर लगाम लगाने में काफी मदद मिलेगी। इंटरसेप्टर कैमरा वाहन की रफ्तार तय सीमा से अधिक होने पर झट से पकड़ लेगा और संबंधित चालक पर चालानी कार्यवाही की जाएगी। बाइक और कार पर चालानी राशि ₹1000 और भारी वाहनों पर ₹3000 तय की गई है। व्हीकल में लगी लेजर स्पीड गन 1000 मीटर के दायरे तक रफ्तार से आ रहै वाहन की गति को रिकॉर्ड करेगी। मुख्य बात यह है कि इंफ्रारेड के कारण यह सिस्टम रात में भी बखूबी काम करता है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।