विकासखंड समनापुर अंतर्गत केवलारी प्राथमिक शाला का मामला
भीमसेन के साथ राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
भीमसेन के साथ राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 29 मार्च,डिंडोरी जिले के अंतर्गत आने वाली विकासखंड समनापुर के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत केवलारी के शासकीय प्राथमिक शाला में उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया,जब अचानक से दोपहर का मध्यान भोजन खाने के बाद लगभग आधा सैकड़ा से भी अधिक छोटे- छोटी बच्चों की तबीयत बिगड़ गई! बच्चों के पेट एवं सिर में तेज दर्द होने लगा, इतने सारे बच्चों की तबीयत बिगड़ते देख शाला प्रबंधन सकते में आ गया, और आनन-फानन में हंड्रेड डायल को बुलाया गया, जिसके माध्यम से बच्चों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र समनापुर में भर्ती कराया गया, जहां पर सभी बच्चों का उपचार प्रारंभ किया गया, लेकिन कुछ बच्चों की तबीयत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें जिला चिकित्सालय डिंडोरी रेफर किया गया, जहां उनका उपचार जारी है! सूत्रों की माने तो मध्यान भोजन को पकाते समय दाल में छिपकली गिर जाने से यह सारी घटना घटित हुई, मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम का संचालन ग्राम के ही ज्वाला स्व सहायता समूह के द्वारा संचालित किया जाता है,कहीं ना कहीं रसोइयों की लापरवाही ही कहां जाए की ऐसी घटनाएं घटित होती है,पुलिस प्रशासन के द्वारा मामला दर्ज कर जांच प्रारंभ कर दिया गया है!
