ईश्वर दुबे की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 30 मार्च,मध्य प्रदेश में 5.21 लाख परिवारों को गृह प्रवेश कराया गया वही डिंडोरी जिले में 17500 हितग्राहियों को ग्रह प्रवेश कराया गया जिसमें शाहपुर चोंरा नारिया पलकी धमनगाँव पंचायतों में कार्यक्रम आयोजित किए गए प्रधानमंत्री मोदी इस कार्यक्रम में वर्चुअली शामिल हुए। उन्होंने कहा कि इस अभियान के तहत सहरिया, बैगा और भारिया समाज के ऐसे आदिवासियों को पक्का घर मिला है, जिन्होंने कभी इसके बारे में सोचा तक नहीं था। प्रधानमंत्री आवास योजना गरीबों को सशक्त बनाने की योजना है। महिलाओं को लखपति बनाने का अभियान है।
मोदी ने कहा कि कुछ ही दिन में नववर्ष विक्रम संवत 2079 शरू होने जा रहा है। नववर्ष में नए घर में गृह प्रवेश, यह अपने आप में जीवन की अनमोल बेला है। मैं आप सबको बहुत-बहुत शुभकामनाएं देता हूं। उन्होंने यह भी कहा कि हमारे देश में कुछ दलों ने गरीबी दूर करने के लिए नारे बहुत लगाए, लेकिन गरीबों को सशक्त नहीं किया। मेरा विश्वास है कि गरीब जब सशक्त होता है तो उसमें गरीबी से लड़ने का हौंसला आता है। उन्होंने यह भी कहा कि गरीब को पक्का घर देने का यह अभियान सिर्फ सरकारी योजना नहीं है, यह गांवों और गरीब को विश्वास देने की प्रतिबद्धता है। जब गरीब के सिर पर पक्की छत होती है तो वह अपना पूरा ध्यान बच्चों की पढ़ाई और दूसरे कामों में लगा पाता है।
