आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 30 मार्च,आज भी नही आएंगे नगर पंचायत के नल,विश्राम गृह की टंकी से लगभग डेढ़ से दो हजार कनेक्शन धारियों को बिना किसी वैकल्पिक व्यवस्था के चल रही है नल जल योजना,जिला मुख्यालय जहाँ जिले के सभी जिम्मेदार बैठते है।जिनके कन्धों पर पूरे जिले का दारोमदार है जब वहीं आम जन परेशान है तो,ग्रामीण क्षेत्रों की क्या कहना।
शासकीय निर्देशो की पोल तो जिला मुख्यालय की लचर व्यवस्थाएं ही खोल रही है।नगर पंचायत के जिम्मेदारों को पता होने के बाद भी आज दोबारा एनाउंसमेंट नही कराया,लोग नल की आस में अपने महत्वपूर्ण कार्यो को छोड़ नाल का इंतजार कर रहे है।और नगर पंचायत के जिम्मेदार चुप्पी साधे बैठे है क्यों? कनेक्शन धरी नल का किराया देने में एक दिन भी चूक जाये ,तो परिषद उसपर जुर्माना वसूलती है,फिर गर्मियों में जो परेशानी नगरवासियों को हो रही है उसका जुर्माना कौन भरेगा ? सवाल कई है पर जवाब कुछ नही है।
नर्मदा खंड होने के बावजूद जब पानी की इतनी किल्लत है तो इसपर प्रश्न तो उठता है।ये पानी की समस्या का दंश तो नगर के लोग दसको से झेल रहे है।पर उनकी इस पीड़ा को किसी जनप्रतिनिधि ने नही महसूस किया जबकि सभी जनप्रनिधि जिला मुख्यालय में ही निवासरत है।
