सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहन से टकराये बाइक सवार दो की मौत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

सड़क के दोनों ओर बेतरतीब खड़े वाहन से टकराये बाइक सवार दो की मौत

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 31 मार्च,करंजिया विकास खंड के ग्राम गोरखपुर में गोरखपुर से गोपालपुर जाने वाली मार्ग पर वाहन मालिकों के द्वारा सड़क के दोनों ओर बेतरतीब तरीके से वाहन को खड़ा किया जाता है जिससे आवागमन में चलने वाले वाहनों को दोपहिया और पैदल चलने वालों को हमेशा दुर्घटना की आशंका बनी रहती है और आज शाम को लगभग 7,30 बजे गोपालपुर तरफ से आ रहे बाइक सवार पूर्व सरपंच शिवप्रसाद मरावी एवम एक और व्यक्ति घर के सामने खड़े तूफान वाहन से टकरा कर सड़क पर सिर के बल गिर गए जिसमे उनको सिर में गहरी चोट लगने की वजह से बाइक सवार दोनों लोगो की मौके पर ही मौत हो गई  दुर्घटना की वजह से ग्रामीणों में सड़क के दोनो ओर खड़े वाहनों को लेकर आक्रोश भी देखा गया पुलिस मौके पर पहुंचकर दोनों लाशों को पोस्ट मार्टम के लिए भेज दिया और साथ ही जिस तूफान वाहन से बाइक सवारो की मृत्यु हुई उसे थाने लेकर गई ।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।