आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 31 मार्च,राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू गुरूवार को मां नर्मदा कलश व मां कर्मा देवी की पालकी को लेकर हेलीकॉप्टर से शहपुरा पहुंचे। हेलीपेड पहुंचने पर प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू का राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू, टेकेश्वर साहू , जिला उपाध्यक्ष पंकज साहू, बद्री साहू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू सहित समाजसेवियों ने भव्य स्वागत किया। स्वागत के पश्चात रेस्ट हाउस से नगर में मां नर्मदा कलश एवं मां कर्मा देवी की पालकी का बैंड-बाजे के साथ पूरे नगर में भ्रमण कराया गया। जहां नगरवासियों ने जगह-जगह स्वागत किया। नगर भ्रमण के पश्चात वीरांगना रानी दुर्गावती स्टेडियम में एक कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया। कार्यक्रम में पहुंचे मुख्य अतिथि प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू सहित अन्य अतिथियों का समाज के पदाधिकारियों द्वारा स्वागत किया गया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू ने मां कर्मा को नमन करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू द्वारा प्रदेश भर में भ्रमण करते हुए पालकी यात्रा की सराहना की।
मेेंहदवानी ब्लाॅक अध्यक्ष धनीराम साहू ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए साहू समाज की आराध्य मां कर्मा और भगवान जगन्नाथ की कथा का वर्णन किया।
महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू ने कहा कि आज हमारा शहपुरा नगर धन्य हो गया। हमारे प्रदेशाध्यक्ष जी को मां नर्मदा कलश यात्रा व मां कर्मा देवी पालकी यात्रा के माध्यम से समाज को एकजुट करने के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।
कार्यक्रम में पहुंचे विधायक भूपेन्द्र सिंह मरावी ने साहू समाज के लिए हरदम सहयोग करने की बात भी कही।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेशाध्यक्ष रविकरन साहू ने कहा कि हमारे साहू समाज को सम्मान और पहचान दिलाने व समाज को एकजुट करने के उद्देश्य से यह यात्रा निकाली गई है। जो पूरे मध्यप्रदेश का भ्रमण हेलीकॉप्टर के माध्यम से कर रही है।
इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के प्रदेशाध्यक्ष रविकरण साहू, जिलाध्यक्ष दुर्गेश साहू, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष संतोषी रामजी साहू, प्रदेश पदाधिकारी बद्री साहू, मीडिया प्रभारी भीमशंकर साहू, जिला उपाध्यक्ष पंकज साहू शेरू, जिला महामंत्री एडवोकेट निर्मल साहू, ब्लाॅक अध्यक्ष शहपुरा बिहारी लाल साहू, ब्लाॅक अध्यक्ष मेंहदवानी धनीराम साहू, शहपुरा नगर अध्यक्ष मनोज साहू, दामोदर साहू, मधुसूदन साहू, विजय साहू करौंदी, टेकचन्द साहू, तीरथ साहू सहित जिले भर से तेली साहू समाज के सामाजिक बंधु व मातृशक्ति मौजूद रहे।
