आई विटनेस न्यूज 24,गुरुवार 31 मार्च, डीजल पेट्रोल रसोई गैस सहित अन्य जरूरी जीवन उपयोगी सामग्रियों के मूल्य में लगातार हो रही वृद्धि के विरोध में जिला कांग्रेस ने नारेबाजी करते हुए धरना प्रदर्शन कर महंगाई को कम करने की मांग की है। जिला कांग्रेस महामंत्री रजनीश राय के नेतृत्व में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय में गैस टंकी रख कर धरना प्रदर्शन करते हुए मोदी सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। जिला कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का कहना था कि देश में विगत दिनों संपन्न हुए कई राज्यों के चुनाव के समय तक महंगाई को दबाकर रखा गया था चुनाव संपन्न होने के बाद डीजल पेट्रोल रसोई गैस के दामों में बेतहाशा वृद्धि हुई है जिसके कारण देश की जनता की कमर टूट रही है लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। कांग्रेस मोदी सरकार के द्वारा जरूरी सामग्री पर की जा रही वृद्धि का विरोध करती है । साथ ही लगातार हो रही मूल्यवृद्धि पर लगाम लगाने की भी मांग करती है।
Home
Unlabelled
आम जनता की कमर तोड़ रही है मोदी सरकार ,महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
आम जनता की कमर तोड़ रही है मोदी सरकार ,महंगाई के विरोध में कांग्रेस का धरना प्रदर्शन
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
