जन शिक्षण संस्थान स्टाफ एवं प्रशिक्षकों के लिए दक्षता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न लाभार्थी हुए रोजगार मेले में सम्मिलित - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जन शिक्षण संस्थान स्टाफ एवं प्रशिक्षकों के लिए दक्षता संवर्धन कार्यक्रम संपन्न लाभार्थी हुए रोजगार मेले में सम्मिलित

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 31 मार्च,जन शिक्षा संस्थान के कर्मचारियों एवं शिक्षकों के लिए जन शिक्षण संस्थान सभागार में दिनांक 30 मार्च 2022 को दक्षता संवर्धन का कार्यक्रम आयोजित किया गया l इस कार्यक्रम में विशेषज्ञों एवं अतिथि वक्ता द्वारा विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन तथा प्रेरणादायक उद्बोधन दिया गया कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं अतिथियों के प्रति के साथ प्रारंभ हुआ इस कार्यक्रम में विषय विशेषज्ञ एवं अतिथि वक्ता के रूप में युवाओं के प्रेरणा स्रोत गोपाल दुबे, अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए प्रेरणा एवं मार्गदर्शन प्रदान किया, योगाचार्य एवं समाजसेवी श्रीमती अर्चना गौतम, युवाओं के प्रेरणा स्रोत आकांक्षा गर्ग विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित रहे l संस्थान के निदेशक  दिवाकर द्विवेदी ने जन शिक्षण संस्थान की प्रगति रिपोर्ट तथा योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी तथा युवाओं को जन शिक्षण संस्थान से कौशल  ज्ञान के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि किसी भी देश के विकास में हम सब लोग जान दो प्रेरित पर होते हैं हमारा भारत युवाओं का देश है जहां युवाओं में गांव अनंत ऊर्जा एवं कौशल शक्ति निहित है, युवा वर्ग समाज को नई दिशा दे सकता है l कार्यक्रम में संस्थान के सभी कर्मचारी तथा विभिन्न विकास खंडों के अनेक प्रशिक्षक  उपस्थित रहे l कार्यक्रम का संचालन सुनील झारिया द्वारा किया गया l
   कार्यक्रम में सहभागिता के दौरान प्रशिक्षकों के साथ लाभार्थियों ने कलेक्ट्रेट ऑडियोटोरियम में आयोजित रोजगार मेले में सहभागिता की तथा विभिन्न योजनाओं एवं कंपनियों से संपर्क कर जानकारी प्राप्त की   सभी लाभार्थियों ने भरपूर लाभ उठाया कुछ लाभार्थियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि जन शिक्षण संस्थान द्वारा दिया जाने वाला प्रशिक्षण युवाओं को जीवन की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है l कार्यक्रम में संस्थान के कार्यक्रम अधिकारी अरुण कुमार दुबे, अभिषेक चौराहा अभिषेक अग्रवाल श्रीमती रीता मिश्रा, मिथिलेश परस्ते, लक्ष्मी नारायण के साथ अनेक शिक्षक उपस्थित रहे l

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।