जनपद शहपुरा में नल-जल योजना संचालन हेतु स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण संपन्न - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

जनपद शहपुरा में नल-जल योजना संचालन हेतु स्व-सहायता समूह की महिलाओं का प्रशिक्षण संपन्न

नल-जल योजना के संचालन की बागडोर संभालेंगी स्व-सहायता समूहों की महिलाएं
आई विटनेस न्यूज 24, बुधवार 30 मार्च, क्षेत्रीय ग्रामीण विकास एवं पंचायतीराज प्रशिक्षण संस्थान सिवनी के तत्वाधान में जनपद शहपुरा में तीन दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार को संपन्न हुआ , यह प्रशिक्षण 28 मार्च से 30 मार्च तक चला , नल-जल योजनांतर्गत इस प्रशिक्षण में जनपद पंचायत शहपुरा के बी आर सी भवन में म.प्र. राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वसहायता समूहों की दीदियों को 03 दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया , जिसमें महात्मा गांधी राज्य ग्रामीण विकास एवं पंचायतीयराज प्रशिक्षण संस्थान जबलपुर से जिला नोडल अधिकारी नीलेश राय एवं शहपुरा निवासी मास्टर ट्रेनर शिवम पाठक व अभिषेक श्रीवास्तव के द्वारा विधिवत प्रशिक्षण दिया गया , इस अक्सर पर सीईओ जनपद शहपुरा राजीव तिवारी , फरजाना खान , देवेंद्र पाठक उपस्थित रहे। 

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।