राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 29 मार्च,विक्रमपुर चौकी में पदस्थ चौकी प्रभारी चौकी प्रभारी संजय सोनवानी का स्थानांतरण विगत दिनों छिंदवाड़ा जिला हुआ था जिस पर पुलिस अधीक्षक डिंडोरी ने छिंदवाड़ा के लिए कार्यमुक्त किया गया जिस पर विक्रमपुर चौकी परिसर में विदाई समारोह का आयोजन किया गया था जहा पर पुलिस स्टाफ जनप्रतिनिधि एवं ग्राम के वरिष्ठ जनों की उपस्थिति में चौकी प्रभारी को विदाई दी गई एवं उनके कार्यकाल की प्रशंसा की गई एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई इस अवसर पर थाना प्रभारी विजय पाटिले जनपद उपाध्यक्ष वा भाजपा मंडल अध्यक्ष एडवोकेट सुशील राय ग्राम के वरिष्ठ नागरिक निर्मल संत विजय कश्यप प्रशांत गुप्ता रामानुज राव इतलाख खान सहित विक्रमपुर चौकी एवं थाना शाहपुर का स्टाफ उपस्थित रहा
