भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 29 मार्च,पनिका अनुसूचित जनजाति पर लगा क्षेत्रीय बन्धन हटाने हेतु दिनांक २७-०३-२०२२ दिन रविवार को दोपहर १२-०० जिला अध्यक्ष निर्मल दास संत की अध्यक्षता एवं पनिका समाज उत्थान एवं जनकल्याण समिति मध्यप्रदेश के प्रान्तीय अध्यक्ष गणेश दास सोनवानी के मुख्य आतिथ्य में तथा प्रान्तीय महासचिव डॉ कोमल बैरागी एवं प्रान्तीय सचिव डॉ गुन्दू परेवा के विशिष्ट आतिथ्य में रैन बसेरा करऺजिया पर एक सभा का आयोजन किया गया, जिसमें ग्राम के समस्त प्रतिष्ठित पनिका स्वजातीय भाइयों ने सक्रिय रूप से भाग लिये ।
