राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 29 मार्च,मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के द्वारा आज प्रदेश की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना से लाभान्वित हितग्रहियों को गृह प्रवेश कराया जा रहा है, इसी कड़ी में जनपद डिंडोरी की ग्राम पंचायत विदयपुर मैं प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लाभान्वित व्यक्ति चरण सिंह पिता धोकल सिंह ग्राम विदयपुर को गृह प्रवेश कराया गया, गृह प्रवेश कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में जनपद सदस्य कामता बरकड़े उपस्थित रही, नोडल अधिकारी माधव सिंह परस्ते सहायक पशु चिकित्सक डिंडोरी,सरपंच देव सिंह पन्द्रों, सचिव राजाराम साहू, रोजगार सहायक सुरेश मरावी उपस्थित रहे, प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना से लाभान्वित व्यक्ति चरण सिंह के द्वारा बताया गया कि हम जैसे गरीब लोगों को पक्की छत आज नसीब हुई है, जिसका पूरा श्रेय मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को जाता है! हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का बहुत-बहुत आभार प्रकट करते हैं!
