राजस्व विभाग के तहसीलदार एवं नायब तहसीलदारों के रिक्त पदो पर पदोन्नति करने DM डिंडोरी को शोपा ज्ञापन राखी निम्न पदो को भरने की मांग
आई विटनेस न्यूज 24 डिंडोरी, संघ पूर्व में वर्ष 2017 से कई ज्ञापनों के माध्यम से साथ ही मौखिक रूप से वरिष्ठ अधिकारियों से भेंट कर पदोन्नति एवं अन्य समस्याओं के बारे में अवगत कराते हुए निवेदन कर चुका है।
वर्तमान में मध्यप्रदेश के अतिरिक्त सभी प्रदेशों में राजस्व विभाग में पदोन्नति की जा रही है। प्रदेश में शासन द्वारा पुलिस जेल, सामान्य प्रशासन | विभाग में पदोन्नति के विकल्प खोलते हुए अवसर प्रदान किये गये है जिससे संबंधित विभाग के अधिकारियों / कर्मचारियों के मनोबल में वृद्धि हुई है।
राजस्व विभाग में कई अधिकारी / कर्मचारी वर्ष 2016 से बिना पदोन्नति प्राप्त किये सेवानिवृत्त हो चुके है जो अत्यंत हताशा की स्थिति है। समयबद्ध पदोन्नति कार्यरत अधिकारियों, कर्मचारियों के उत्तरोत्तर विकास कार्यदक्षता, कार्य की गुणवत्ता एवं प्रशासनिक उत्तरदायित्व में बढ़ोत्तरी की नियत व आवश्यक प्रकिया है। पदोन्नति अधिकारी, कर्मचारी के कार्य परिवर्तन के साथ सामाजिक स्थिति सेवा संतुष्टि एवं उच्च मनोबल का प्रमुख आधार है जिससे राजस्व विभाग 5 वर्षों से वंचित रहकर अत्यंत मानसिक वेदना के साथ अपने दायित्वों का | निष्ठापूर्ण निर्वहन कर रहा है।
राजस्व विभाग में नायब तहसीलदार पद की ग्रेड पे 4200 की बहु प्रतीक्षित मांग के संबंध में अनेको निवेदन के बाद भी नही बढ़ाई जा सकी, जबकि लोकस्वास्थ्य एवं कल्याण विभाग, संयुक्त पंजीयक, औद्योगिक न्यायालय सहायक |लोक अभियोजन अधिकारी, सहायक वाणिज्यकर अधिकारी, अधिक्षक जिला / संभाग कार्यालय के ग्रेड पे 3600 से बढ़ाकर 4200 किये जा चुके है।
वर्तमान परिवेश में जब माननीय उच्चतम न्यायालय / उच्च न्यायालय द्वारा पदोन्नति विषय पर निर्णय देते हुए राज्य शासन को समुचित अधिकारिता प्रदान कर दी है, शासन द्वारा उक्त निर्णय के आलोक में राजस्व विभाग मे तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार की उच्चतर पद पर पदोन्नति की जा सकती है।
देखा जाए तो प्रदेश भर में इन दिनों इस प्रकार निम्न पदो की संख्या है
तहसीलदार से डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति हेतु 436 स्वीकृत है। वर्तमान में डिप्टी कलेक्टर के 236 पद रिक्त है। पात्र तहसीलदार डिप्टी कलेक्टर के पद पर एवं समस्त पात्र नायब तहसीलदार, तहसीलदार के पद पर पदोन्नत किये जा सकते है।
अतः महोदय से निवेदन है कि सम्पूर्ण संवर्ग में व्याप्त निराशा, हताशा एवं असंतुष्टि को दूर किया जावे एव संवर्गीय अधिकारियों को पदोन्नति, नायब तहसीलदार पद के ग्रेड पे मे वृद्धि अविलम्ब किये जाने की मांग की है।
