युक्रेन से डिण्डौरी पहुॅचे सबुज विश्वास जिला भाजपा कार्यालय मे किया गया जोरदार स्वागत - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

युक्रेन से डिण्डौरी पहुॅचे सबुज विश्वास जिला भाजपा कार्यालय मे किया गया जोरदार स्वागत

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 10 मार्च,भारतीय जनता पार्टी डिण्डौरी के जिला भाजपा कार्यालय मे युक्रेन से सकुशल वापस लौटे सबुज विश्वास का जोरदार स्वागत किया गया। विदित है कि सबुज विश्वास डाॅक्टरी की पढ़ाई करने युक्रेन गये थे, रूस द्वारा युक्रेन पर हमला करने पर सबुज के माता पिता बहुत दिनो से चिंतित थे और उनके सकुशल वापसी के लिये केन्द्रीय मंत्री फग्गनसिंह कुलस्ते से लगातार सम्पर्क कर रहे थे। केन्द्रीय मंत्री ने उनके बेटे से वीडियो काॅल के माध्यम से बात की और उनके माता पिता को सकुशल वापसी का आश्वासन देते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर विश्वास रखिये आपका बेटा सुरक्षित घर पहुॅचेगा। केन्द्रीय मंत्री के आश्वासन मिलने पर चिंतित परिवार की परेशानी कम हुई और उनका बेटा केन्द्र सरकार की मदद से अपने घर पहुॅचा। 
जिला भाजपा कार्यालय मे हुआ जोरदार स्वागत:- भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत को जैसे ही सबुज के घर आने की सूचना मिली उन्होने उनके माता-पिता और नाते रिश्तेदार के साथ जिला भाजपा कार्यालय मे आंमत्रित किया। उनकी वतन वापसी पर जिला भाजपा कार्यालय मे आयोजित भव्य स्वागत समारोह मे स्मृति चिन्ह एवं शाॅल श्रीफल भेंट किया गया। कार्यक्रम की शुरूआत भारत माता, पं. दीनदयाल उपाध्याय, डाॅ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के तेलीय चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्जवलित कर किया गया। इस मौके पर युक्रेन से लौटे छात्र सबुज विश्वास ने बताया कि यूक्रेन के लिविव मे हम बंकर मे रहते थे और बमबारी की आवाज सुनकर दहशत मे थे जब कफ्र्यु खुलता था तब मार्केट मे पानी की बाॅटल इत्यादि लाइन लगाकर खरीदते थे। लिविव से पौलेण्ड बार्डर तक बस के माध्यम से आये है और पौलेण्ड पहुॅचकर अपने आपको सुरक्षित महसूस किया वहीं भारतीय अधिकारियो ने पौलेण्ड मे 02 दिन तक रहने खाने की पूरी व्यवस्था की इसके पश्चात् फ्लाइट से अपने देश पहुॅचा। छात्र ने देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की जमकर तारीफ करते हुए कहा कि हमे सबका साथ और सबका विश्वास वाले प्रधानमंत्री मिले है जिन्होने हमे निःशुल्क फ्लाइट के माध्यम से अपने देश मे सुरक्षित पहुॅचाया। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री मोदी द्वारा चलाये गये आॅपरेशन गंगा के तहत छात्र सबुज की वापसी पर उन्हे शुभकामनाऐं प्रेषित करते हुए मोदी को धन्यवाद दिया और कहा कि 2015 मे देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेपाल मे आये भुंकप के दौरान मदद के लिए आॅपरेशन मैत्री चलाया था। वहीं कोविड के संकट काल मे विदेश मे फसे लोगो को सुरक्षित वापस लाने के लिए वंदे मातरम मिशन के तहत भारत लाया गया और अब रूस और युक्रेन के महायुद्ध के दौरान दोनो देशो से बातचीत कर आॅपरेशन गंगा के तहत सभी भारतीय छात्र-छात्राओ को वापस लाया जा रहा है। मोदी के द्वारा दिया गया मंत्र एक भारत श्रेष्ठ भारत व सबका साथ सबका विकास और सबका विश्वास सजीव रूप मे दिखाई दे रहा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता अशोक अवधिया व जिला मंत्री सपना जैन ने भी उद्बोधन दिया। मंच का सफल संचालन शान्तनु पाठक एवं आभार महेश सिंह पाराशर ने व्यक्त किया। 
इस दौराऩ जिला महामंत्री जयसिंह मरावी, अवध राज बिलैया, जिला उपाध्यक्ष महेश सिंह पाराशर, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, अजा मोर्चा जिलाध्यक्ष परसराम नागेश, अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष शेख नबाव मंसूरी, मण्डल अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह ठाकुर, डाॅ. विश्वास, नीलिमा विश्वास, डाॅ. सरकार, दिलीप कुमार सरकार, कुवंरिया मरावी, रजनी श्रीवास, मिथलेश मिश्रा, चन्द्रशेखर नायक, रमेशचन्द्र राठौर, आशीष वैश्य, देवेन्द्र पाण्डेय, मोहन सिंह राठौर, भागीरथ उरैती, कुशलराज बिलैया, शान्तनु पाठक, मनी सैनी, देवेन्द्र श्रीवास, कामता सिंह ठाकुर, हारून खान, अब्दुल बारी, कोमल प्रसाद, अमन सिद्धिकी, डाॅ. निहार व्यापारी, सुफल गोलदार, श्रीबोस, अनिल साहू सहित बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।