राजेंद्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शुक्रवार 15 अप्रैल,अमरपुर । आलोक अर्थात अखिल भारतीय लोधी लोधा लोध अधिकारी कर्मचारी संघ जिला डिंडौरी के जिला महासचिव गुलाब सिंह ठाकुर द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी गई है कि राष्ट्रीय प्रवक्ता चंद्र सिंह पटेल ,राष्ट्रीय संगठन सचिव धनेश पटेल, प्रदेश अध्यक्ष आर.एस.लोधी , प्रदेश प्रवक्ता नरेश पटेल, जिला प्रभारी के.के.ठाकुर के निर्देशन तथा जिला संरक्षक सुरेंद्र महदेल, सिरसे ,जिला अध्यक्ष नरेश पटेल की सहमति से नवीन कार्यकारिणी गठन के संबंध में जिला स्तरीय आलोक संघ की बैठक दिन रविवार दिनांक 17/04/2022 समय -दोपहर 11:30 बजे से वीरांगना रानी अवंती बाई लोधी शहीद स्थल बालपुर (शाहपुर) में आयोजित होगी! सभी कार्यरत् एवं सेवा निवृत्त कर्मचारियों अधिकारियों ,सदस्यों , आलोक के पदाधिकारियों एवं अखिल भारतीय लोधी क्षत्रिय संगठन के पदाधिकारियों से बैठक में पहुंचने की अपील की गई है! बैठक में आलोक गठन ,नवोदय मॉक टेस्ट एवं सदस्यता अभियान के लिए सर्वसम्मत निर्णय हो सकेंगे ।
