बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती पर जिला कांग्रेस कमेटी ने श्रद्धा सुमन अर्पित किया




आई विटनेस न्यूज़ 24 डिंडोरी,संविधान निर्माता भारत रत्न  बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की 131 वी जन्म जयंती के अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी सहायता केंद्र में पुष्पांजलि सभा का आयोजन किया गया। पुष्पांजलि सभा में बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अम्बेडकर जी के तैल चित्र पर जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने सूत की माला अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। 




पुष्पांजलि सभा को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष वीरेंद्र बिहारी शुक्ला ने कहा कि 14 अक्टूबर 18 91 में मध्य प्रदेश के महू में संविधान निर्माता, भारत रत्न, डॉ भीमराव अंबेडकर जी का जन्म हुआ था । डॉ भीमराव आंबेडकर जी ने  देश के सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षणिक, धार्मिक, ऐतिहासिक, सांस्कृतिक, साहित्यिक, औद्योगिक, संवैधानिक, सहित अलग-अलग क्षेत्रों में कार्य कर राष्ट्र के निर्माण में अहम योगदान दिया था ‌ । आज भारत रत्न बाबा साहब डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी की जयंती के अवसर पर मैं श्री चरणों में श्रद्धा सुमन अर्पित करता हूं।पुष्पांजलि सभा में जिला महामंत्री रजनीश राय,जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष आलोक शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला संगठन मंत्री मुकेश तिवारी, गिरवर सिंह मलगांम, कांग्रेस सेवादल प्रदेश सचिव सुरेंद्र सरैया, अजय चंदेल, रोहिणी सिंह पाराशर, धनु लाल बनवासी, सतीश कुमार मरावी, ए ए कुरैशी, रोहित बर्मन, रजनीश राय, कार्यालय प्रभारी विजय दहिया, सहित कांग्रेस के कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।