फैल चित्र
आई विटनेस न्यूज 24, रविवार 17 अप्रैल, देश की आजादी के 75 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में जिले में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया जा रहा है। कलेक्टर रत्नाकर झा ने इस अवसर पर स्वास्थ्य विभाग द्वारा 18 अपै्रल से 25 अप्रैल 2022 तक विकासखण्ड स्तरीय स्वास्थ्य मेलों का आयोजन करने के आदेश जारी किए हैं। जिससे जिले के नागरिकों को स्वास्थ्य लाभ मिल सके। जारी आदेश के मुताबिक 18 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बजाग में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा। 19 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र करंजिया, 20 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र मेंहदवानी, 21 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र समनापुर, 22 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र शहपुरा, 23 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र विक्रमपुर, और 25 अप्रैल को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र अमरपुर में स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया जाएगा।
कलेक्टर झा ने स्वास्थ्य मेलों के सफल संचालन के लिए एसडीएम डिंडौरी एवं शहपुरा, सिविल सर्जन डिंडौरी, जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग, उप संचालक सामाजिक न्याय विभाग, विकासखण्ड चिकित्सा अधिकारी जिला आयुष अधिकारी, समस्त मुख्यकार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत और जिला कम्युनिटी मोबिलाईजर की ड्यूटी लगाई गई है। स्वास्थ्य मेले में हितग्राही पंजीयन, डिजिटल हेल्थ आईडी, पीएमजेएवाय कार्ड, योगा एवं वेलनेस गतिविधियां, हेल्थ अवेयरनेस गतिविधियां, टेलिमेडिसिन गतिविधियां, दवाईयों का वितरण, पैथालॉजी जांच और रिपोर्टिंग से संबंधित कार्रवाई की जाएगी।
