हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिले में निकाली गई भव्य शोभायात्रा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

हनुमान जन्मोत्सव के पावन अवसर पर जिले में निकाली गई भव्य शोभायात्रा

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
सात फुट के हनुमान जी का रूप लिया व्यक्ति रहा आकर्षण का केंद्र
अमरपुर में भी धूमधाम से मनाया गया हनुमान जन्मोत्सव

राजेन्द्र यादव के साथ गोर हनुमंत की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, शनिवार16 अप्रैल, हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर जिले में बजरंग सेवा समिति एवं हिंदूवादी संगठनों के द्वारा जगह जगह निकाली गई भव्य शोभायात्रा! पूरे जिले को भगवा रंग में रंग दिया गया, जय श्री राम के नारों से पूरा जिला गुंजायमान हो चला!
युवाओं बुजुर्गों एवं बच्चों सभी ने शोभायात्रा में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया, विश्वसनीय  सूत्रों से पता चला है, कि शोभायात्रा में श्री हनुमान जी का रूप लिया 7 फुट का व्यक्ति हरियाणा से आया है, जो आकर्षण का केंद्र बना रहा, जगह जगह भंडारे का आयोजन किया गया,
अवधिया फ़ोटो स्टूडियो के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया ,मुड़की रोड पर बजरंग सेवा समिति के युवाओं के द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया! इसी क्रम में विकास खंड अमरपुर के अंतर्गत आने वाले भानपुर में श्री हनुमान जन्म उत्सव के पावन पर्व पर विशाल रैली का आयोजन किया गया, जिसमें हनुमान मंदिर से लेकर के मोहरी,जुनवानी एवं जले गांव तक पूरे गाजे-बाजे  की धुन में हनुमान भक्तों के द्वारा थिरकते हुए रैली का आनंद लिया गया!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।