खेलवृत्ति हेतु आवेदन 31 मई तक - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

खेलवृत्ति हेतु आवेदन 31 मई तक

आई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 7 अप्रैल,संचालनालय खेल और युवा कल्याण  मध्य प्रदेश के निर्देशानुसार 1 अप्रैल 2021 से 31 मार्च 2022 के मध्य आयोजित अधिकृत राज्यस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक विजेता जिले के प्रतिभावान खिलाड़ियों से वर्ष 2022 की राज्य स्तरीय खेलवृत्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि अधिकृत राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी को ₹10000, रजत पदक विजेता को ₹8000 , एवं कांस्य पदक विजेता को ₹6000 खेलवृत्ति राशि प्रदान करने का प्रावधान है वर्ष 2022 की खेल वृत्ति हेतु आवेदन  31 मई 2022 तक स्वीकार किए जाएंगे , खेल वृत्ति हेतु आवेदन संबंधि जानकारी के लिए कार्यालय जिला खेल और युवा कल्याण अधिकारी डिंडोरी के कार्यालयीन समय पर प्राप्त कर सकते हैं दिनांक 31 मई 2022 के पश्चात प्राप्त आवेदन पर विचार नहीं किया जावेगा , खेलवृत्ति हेतु निर्धारित दिशा निर्देश व नियमावली विभाग की वेबसाइट www.dsywmp.gov.in पर उपलब्ध है।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।