सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत मरीजो का जाना हालचालआई विटनेस न्यूज 24, गुरुवार 7 अप्रैल,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शर्मा के निर्देशानुसार व जिला संगठन प्रभारी गिरीश द्विवेदी के मार्गदर्शन मे भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के नेतृत्व मे भाजपा पदाधिकारी जिला चिकित्सालय पहुॅचे जहाॅ सभी पदाधिकारियो ने मरीजो का हाल चाल जाना एवं उपस्थित मरीजो को फल वितरण किया। भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि प्रदेश द्वारा जो कार्यक्रम सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत 06 अप्रेेल भाजपा स्थापना दिवस से 20 अप्रेल तक चलाया जायेगा जिसमे विभिन्न सेवाभावी व रचनात्मक कार्यक्रम आयोजित किये जायेगें। उसे हम पूर्ण निष्ठा के साथ करेगे। आज विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर हमने फल वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया था, जिसके तहत हम सभी भाजपा कार्यकर्ता मरीजो का हालचाल जाना है। इस दौरान भाजपा जिला उपाध्यक्ष व कार्यक्रम जिला प्रभारी महेश सिंह पाराशर, जिला कोषाध्यक्ष एड़ नीरज शर्मा, जिला मंत्री सपना जैन, जिला कार्यालय मंत्री पुनीत जैन, सोशलमीडिया जिला सहप्रभारी आशीष वैश्य, अनुसूचित जनजाति मोर्चा जिलाध्यक्ष महेश धुमकेती, युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा, महिलामोर्चा जिलाध्यक्ष नरवदिया मरकाम, युमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य, राजेन्द्रपाल कुशराम, पार्षद पुरूषोत्तम विश्वकर्मा, मोहन सिंह राठौर, श्रद्वा सोनी, कुवंरिया मरावी, महिलामोर्चा मण्डल अध्यक्ष रजनी श्रीवास, अर्चना गौतम, मण्डल उपाध्यक्ष धु्रव पटेल, आशीष सोनी, मण्डल मंत्री शैलेन्द्र ठाकुर, युवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष, राकेश परस्ते, युवामोर्चा जिलामंत्री पीताम्बर पाराशर, जयसिंह राठौर, बालकृष्ण नंदा सहित कार्यकर्तागण मौजूद रहें।
Share This
About Editor In Chief
Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।
