गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने शाहपुर कांड में हुई कार्यवाही को मुस्लिम उत्पीडन का मुद्दा बनाते हुए आज़ राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौपा - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने शाहपुर कांड में हुई कार्यवाही को मुस्लिम उत्पीडन का मुद्दा बनाते हुए आज़ राज्यपाल के नाम का ज्ञापन सौपा


भीमसेन ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 12 अप्रैल, डिंडोरी कथित रूप से शाहपुर लड़की अपहरण काण्ड में, लड़की द्वारा कथित वीडियो वायरल किये जाने के बाद नया मोड़ आ गया है और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी ने इसे मुस्लिम उत्पीडन का मुद्दा बनाते हुए आज़ राज्यपाल के नाम का एक ज्ञापन कलेक्टर और एसपी डिंडोरी को ज्ञापन सौंपकर भेदभाव पूर्ण की जा रही कार्रवाई को गैर-कानूनी ठहराया है।
उन्होंने ज्ञापन में इसी तरह के दर्ज अपराध पर एक समान कार्रवाई करने की मांग की है। ज्ञापन में राजनीतिक दवाब में आकर संविधान और कानून का माखौल बनाकर रख देने प्रवृत्ति पर भी रोक लगाने की मांग की और सभी नागरिकों के संवैधानिक, कानूनी अधिकारों को सरलता से उपलब्ध कराने का आग्रह किया है, और अपने प्राधिकार का दुरुपयोग करने वाले अधिकारी कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
गौरतलब है कि पिछले दिनों बिना किसी पूर्व सूचना के प्रशासन ने राजनीतिक दवाब में आकर कथित आरोपी के पिता का मकान बुलडोजर चला कर तोड़ दिया था, जिले के दोनों विधायकों की रहस्यमय चुप्पी से भी जिससे जनाक्रोश पैदा हो गया है, जनता के प्रतिनिधियों के व्यवहार की काफी आलोचना हो रही है। गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के खुलकर स्टैंड लेने से जिले के राजनीतिक समीकरण पर निश्चित रूप से असर पड़ेगा।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।