आर आई पटवारी भी पहुचे ,
मामला अमठेरा गांव
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 12 अप्रैल,शहपुरा थाना अंतर्गत अमठेरा गांव मैं हाईटेंशन तार के नीचे रखी झनक लाल पिता फागु लाल और नरबद पिता फागु लाल की गेहूं की फसल में अचानक आग लग गई आग लगने से लाखों रुपए का गेहूं जलकर राख हो गया आग बुझाने के प्रयास में झनक और मीरा बाई पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए थे जिन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा में भर्ती कार्रवाया गया था जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई थी मामले की जानकारी देने पर पुलिस ने आगजनी कायम कर मामले की जांच कर रबी है वही राजस्व अमला के आर आई मसराम और पटवारी अंकित वर्मा मौके पर पहुचे और नुकसान का आंकलन किया
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष पहुचे
भाजापा किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष जितेंद्र चंदेल और कमला साहू नीति शोध अनुशंधान प्रभारी ,शांति साहू मौके पर पहुच पीड़ित से मिले और उनका हाल जाना ,साथ ही हुय नुकशान के बारे में जानकारी ली साथ ही हुये नुकशान की भरपाई के लिये अधिकारियों से बात करने की बात कही व पीडित को सत्वना दी और हर संभव मदद की बात कही ,साथ ही बताया कि पीडित किसान दो भाई है और खेत में एक साथ ही कटाई करने के बाद गेहूं की लगभग दो हजार पूरी एक साथ रखी हुई थी।
