डिंडोरी की ग्राम पंचायत किसलपुरी एवं सलैया में खुले आम रूप से चल रहा है,सट्टा-पट्टी का अवैध कारोबार! - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

डिंडोरी की ग्राम पंचायत किसलपुरी एवं सलैया में खुले आम रूप से चल रहा है,सट्टा-पट्टी का अवैध कारोबार!

फाइल चित्र
राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 12 अप्रैल,डिंडोरी जिले से महज 13 किलोमीटर दूर डिंडोरी-मंडला नेशनल हाईवे के किनारे बसे ग्राम पंचायत किसलपुरी एवं सलैया जो कि कोतवाली डिंडोरी के अंतर्गत आते हैं! यहां पर कुछ तथाकथित भ्रष्ट सटोरियों के द्वारा खुलेआम रूप से सट्टे-पट्टी का अवैध कारोबार कर रहे हैं, सलैया में मंदिर के किनारे वाले पान टपरे में सट्टे पट्टी का कारोबार दिन भर चलता रहता है,किसलपुरी में राव एंड कंपनी के गुर्गों के द्वारा हर गली मोहल्ले में सट्टे पट्टी का कारोबार दिनदहाड़े खुले आम रूप से किया जा रहा है, कोतवाली पुलिस के द्वारा कोई कार्यवाही नहीं करना!कहीं ना कहीं पुलिस की संलिप्तता की ओर इशारा कर रही है, सूत्रों की माने तो राव एंड कंपनी के गुर्गो के द्वारा किसलपुरी एवं सलैया में बरसों से इस अवैध व्यापार का जाल फैलाए हुए हैं! कुछ समाजसेवियों के द्वारा आपत्ति जताने पर राव एंड कंपनी के गुर्गों के द्वारा उन्हें डराया एवं धमकाया जाता है! इस वजह से कोई भी खुलकर इस अवैध कारोबार का विरोध करने में डरता है! अब देखना यह होगा कि कोतवाली पुलिस इस पर क्या कार्यवाही करती है!


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।