राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 12 अप्रैल,डिंडोरी जिले के कस्बा शाहपुर में हुए लव जिहाद कांड में उपयोग में लाया गया वाहन जिला पंचायत डिंडोरी में अनुबंधित था! जिसका वाहन क्रमांक M P 52 CA 2214था, वाहन मालिक के कथन के अनुसार वाहन का अनुबंध जिला पंचायत डिण्डोरी के साथ 31 मार्च 2022 को समाप्त हो चुका था!परन्तु इसके बावजूद जिला पंचायत के परियोजना अधिकारी ऋषि कुमार चढ़ार के द्वारा 1/4/ 2022 से 5/4/ 2022 तक वाहन को अनाधिकृत रूप से उपयोग में लाया जा रहा था! वाहन मालिक के द्वारा परियोजना अधिकारी से अपने वाहन को वापस मांगने पर परियोजना अधिकारी ऋषि कुमार चढ़ार के द्वारा यह कहा गया था, कि आपके वाहन के अनुबंध को 1 वर्ष (2023 तक) के लिए बढ़ा दिया गया है! जिसके आदेश की कॉपी आपको दो-चार दिनों के अंदर भिजवा दी जाएगी !परंतु आज दिनांक तक बढे हुए अनुबंध के आदेश की कॉपी वाहन मालिक मो.वाहिद खान निवासी शाहपुर को प्राप्त नहीं हुआ है! जिससे साबित होता है, कि परियोजना अधिकारी ऋषि कुमार चढ़ार और ड्राइवर आसिफ खान की मिलीभगत से इस कुकृत्य को अंजाम दिया गया है! वाहन मालिक के कथन अनुसार शासन प्रशासन के द्वारा परियोजना अधिकारी के इस कुकृत्य की सूक्ष्मता से जांच होनी चाहिए!
