राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, मंगलवार 12 अप्रैल,मध्य प्रदेश सरकार के द्वारा आज दिनांक 11/4/ 2022 को प्रदेश के प्रत्येक जिलों में जल अभिषेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, इसी कड़ी में केंद्रीय इस्पात एवं राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते के द्वारा वर्चुअल रूप से जल अभिषेक कार्यक्रम डिण्डोरी में हिस्सा लिया गया,एवं अपने उद्बोधन में जल संरक्षण एवं अमृत सरोवर तालाब के बारे में विस्तार से बतलाया गया, कार्यक्रम में सर्वप्रथम कन्या पूजन कर विधि विधान से ग्राम पंचायत दर्री मोहगांव में स्वीकृत अमृत सरोवर तालाब जिसकी लागत 39 लाख ₹9000 है, का शिलान्यास किया गया! कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे, कलेक्टर रत्नाकर झा ,मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत अंजू अरुण विश्वकर्मा, जनपद पंचायत अध्यक्ष देवबती बालरे,उपाध्यक्ष सुशील राय मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डिंडोरी गणेश प्रसाद पांडे एवं जिला और जनपद के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे! जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति प्रकाश धुर्वे के द्वारा बताया गया कि जल अभिषेक योजना के अंतर्गत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में अमृत सरोबर नाम से तालाबों का निर्माण कराया जा रहा है ,जिसमें बरसात के पानी को इकट्ठा किया जाएगा, ताकि भूमिगत जल स्त्रोतों की वृद्धि हो सके! प्रदेश सरकार के द्वारा जल जीवन मिशन के तहत प्रत्येक ग्राम पंचायतों में 2024 तक पीने की पानी की व्यवस्था कराई जा रही है, कुछ दुर्गम स्थानों में जहां पानी नहीं पहुंच पा रहा है, वहां पर टैंकरों के माध्यम से पानी पहुंचाया जाएगा! सीधी जिला से प्रदेश के मुखिया माननीय शिवराज सिंह चौहान वर्चुअल रूप से प्रदेश की जनता जनार्दन को संबोधित कर रहे थे!
