राजेन्द्र यादव की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 11 अप्रैल,भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष विष्णुदत्त शर्मा व युवामोर्चा प्रदेशाध्यक्ष वैभव पवार के निर्देशानुसार, भाजपा जिलाध्यक्ष नरेन्द्र सिंह राजपूत के मार्गदर्शन व युवामोर्चा जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा के नेतृत्व मे सामाजिक न्याय पखवाडे के तहत अनेक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है जिसमे आज ज्योतिबा फुले जयंती जिले के सभी मण्डलों मे आयोजित किया गया। इसी तारतम्य मे मण्डल डिण्डौरी के अन्तर्गत झुरकीटोला स्थित शासकीय महाविद्यालयीन अनुसूचित जाति बालक छात्रावास मे जयंती मनाई गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष अविनाश छावड़ा ने बताया कि आधुनिक भारत मे समाज एवं महिलाओ व किसानो के मुक्ति सघर्ष के पहले नायक महात्मा ज्योतिराव फुले है जिन्हें ज्योतिबा फुले नाम से भी जाना जाता है डाॅ. अम्बेडकर ने गौतम बुद्ध व कबीर के साथ ज्योतिबा फुले को अपना तीसरा गुरू माना है। ज्योतिबा फुले का जन्म 11 अप्रेल 1827 को महाराष्ट्र मे हुआ। उनका परिवार बेहद गरीब था, ज्योतिबा जब 1 वर्ष के थे तब उनकी माता का निधन हो गया था, उनका लालन पालन व शिक्षा सगुना बाई के द्वारा कराई गयी। उन्होने विधवाओं व महिलाओ के कल्याण के लिए अनेक कार्य किये साथ ही किसानो की हालत सुधारने व उनके कल्याण के लिए काफी प्रयास किये। स्त्रियों की दशा सुधारने व उनकी शिक्षा के लिए ज्योतिबा ने 1848 मे एक स्कूल खोला इस कार्य के लिए देश मे यह पहला विद्यालय था। कार्यक्रम पश्चात् युवामोर्चा कार्यकर्ताओं ने छात्रावास मे फल वितरण किया एवं सभी ने ज्योतिबा फुले जयंती के अवसर मे उन्हें नमन किया। कार्यक्रम मे प्रमुख रूप सेयुवामोर्चा जिला उपाध्यक्ष कुशलराज बिलैया, नीति एवं शोध प्रभारी करण शुक्ला, युवामोर्चा कार्यालयमंत्री तरूण ठाकुर, नगर अध्यक्ष मनी सैनी, कान्हा शर्मा, कृष्णा गोस्वामी, आशीष यादव, कान्हा तुरकेल, सत्यम तुरकेल, नकुल पाराशर, शिवदयाल इटौरिया, संदीप कुमार वास्पे, राकेश ब्यौहार, शानु गवले, अनुज नागेश, उदयभान बेलिया, बांधव गवले, रामगोपाल गवले, किरण लाल, विवके वास्पे, प्रशांत नागेश, मनीष झारिया, उदित वास्पे, सतीष वास्ते, राजाराम ब्यौहार सहित युवामोर्चा कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।
