युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस युवाओं का हल्ला बोल - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाली भ्रष्ट भाजपा सरकार के विरोध में कांग्रेस युवाओं का हल्ला बोल


ओमप्रकाश परस्ते की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24, सोमवार 11 अप्रैल,डिंडोरी अवंती बाई चौक स्थित कांग्रेश के द्वारा युवाओं का हल्ला बोल कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें कहां गया कि प्रदेश में बैठी भाजपा सरकार के राज में प्रदेश के युवाओं के साथ विश्वासघात 
किया जा रहा है शिक्षा विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार के कारण प्रदेश के युवाओं के साथ धोखाधड़ी की जा रही है डिंडोरी युवा कांग्रेस के द्वारा मांग करता है की

1- प्राइमरी टीचर वर्ग 3 की भर्ती का पेपर लीक हुआ जिसमें मुख्यमंत्री के ओएसडी वर्तमान मंत्री की संलिप्तता पाई गई है जिसके  साक्ष्य मौजूद हैं उन पर कार्रवाई की जाए और पुनः परीक्षा कराई जाए।
2- मुख्यमंत्री के ओएसडी का मोबाइल जप्त हो जिससे स्क्रीन शॉट दिए गए हैं।

3- मंत्री गोविंद सिंह राजपूत को बर्खास्त किया जाए जिसके कॉलेज से पेपर लीक हुए हैं।

4-. एमपी TET भर्ती प्रक्रिया लगातार विलंब से चल रही है शिक्षा में भर्ती में निवेदन में संख्या बढ़ाए जाने की मांग करते हैं युवा कांग्रेस जिला डिंडोरी आपके माध्यम से अनुरोध करती है कि उक्त मांगों को जल्द से जल्द पूर्ण किया जाए।
इन मांगों को लेकर भारतीय युवा कांग्रेस डिंडोरी के द्वारा महामहिम राज्यपाल के नाम तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा।

 तथा विधायक ओमकार मरकाम के द्वारा हल्ला बोल कार्यक्रम के मंच से जिले में बिक रहे अवैध शराब को लेकर भी मंच से भाजपा के कार्यकर्ताओं को ललकारा गया | विधायक ओमकार मरकाम के द्वारा कहा गया कि डिंडोरी नगर में नर्मदा नदी के किनारे जगह-जगह अवैध शराब बिक रही है जबकि सरकार के द्वारा कहा गया है कि नर्मदा नदी के किनारे शराब नहीं बिकेगी लेकिन यहां तो नर्मदा नदी के किनारे जगह-जगह शराब बेचा जा रहा है विधायक का कहना है कि शराब तो ऑनलाइन मोबाइल से ऑर्डर करने पर होम डिलीवरी हो रही है |

तथा भाजपा सरकार के द्वारा अब तो डिंडोरी जिले में शराब के ठेका कई जगह खोलने की तैयारी चल रही।

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।