आई विटनेस न्यूज़ 24 डिंडोरी, 11 अप्रैल सोमवार,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायकों ने कॉलेज तिराहा पर किया चक्का जाम, विगत कई महीनों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा धरना प्रदर्शन व इसी प्रकार चक्का जाम कर शासन प्रशासन को होश में लाने के लिए तरह तरह से प्रयास किए जा रहे हैं, विगत कई महीनों से आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका अपने वेतन वृद्धि और नियमितीकरण को लेकर लामबंद नजर आ रहे हैं पर राज्य सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायकों को नजरअंदाज कर रही है,
जिसके चलते आज जबलपुर मुख्य मार्ग को आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं द्वारा चक्का जाम कर राज्य सरकार के विरोध में जमकर नारेबाजी की और अपनी मांगो को लेकर घंटों सड़क पर जाम लगा रखा हालांकि जाम के बाद अफरातफरी का माहौल बन गया और मौके पर प्रशासन के आला अधिकारी घटनास्थल पहुंच गए तब कहीं जाकर बड़े आश्वासन के बाद प्रशासन द्वारा जाम को खुलवा दिया गया है वही समस्त आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका को आश्वासन दिया है कि आप सभी की बात सरकार तक हर संभव पहुंचाने मदद की जाएगी।
वही इस संबंध में आगनवाड़ी कार्यकर्तों का कहना है कि उन्हें जो बेतन मान दिया जा रहा 10000 हजार रुपए उससे किसी भी प्रकार से गुजरा नही हो रहा सभी कार्यकर्ताओं ने मांग की है कि सभी के बेतन में वृद्धि की जाए और 25000 हजार रुपये का वेतन मान दिया जाए और पेंशन जैसी और भी अन्य योजनाए है जिन से सभी आगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं को बंचित रखा गया है इस पर भी सरकार ध्यान दे। वही सभी कार्यकर्ताओं ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है
