वीरांगना रानी अवंती बाई बलिदान स्थल बालपुर में आलोक संघ की बैठक का आयोजन - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

वीरांगना रानी अवंती बाई बलिदान स्थल बालपुर में आलोक संघ की बैठक का आयोजन

राजेश ठाकुर की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज 24,सोमवार 18 अप्रैल,डिंडोरी जिले का प्रसिद्ध स्मारक वीरांगना रानी अवंती बाई का बलिदान स्थल बालपुर में प्रदेश नेतृत्व के आवाहन पर आलोक संघ डिण्डोरी के जिला इकाई के द्वारा बैठक का आयोजन किया गया, गौरतलब है कि आलोक संघ में लोधा-लोधी समाज के शासकीय,अर्धशासकीय एवं समाज के प्रबुद्ध जनों का एक संघ है! बैठक सुरेंद्र सिंह म्हनदेले पलकी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ, जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में जिला परियोजना अधिकारी डिंडोरी सिरसे शामिल हुए,बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों के द्वारा रानी अवंती बाई की छाया चित्र पर तिलक वंदन कर माल्यार्पण किया गया! एवं बैठक में मुख्य एजेंटों पर चर्चा की गई, मुख्य अतिथि परियोजना अधिकारी सिरसे जी के द्वारा बतलाया गया,कि जल्द से जल्द जिले के सभी ब्लॉकों के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों को संघ में जोड़ने का कार्य तत्परता से किया जाएगा एवं सभी के सहयोग से संघ को मजबूत किया जाएगा तथा प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार जल्द से जल्द जिला इकाई के विभिन्न पदों पर सर्वसम्मति से चुनाव संपन्न कराकर उनकी नियुक्तियां की जाएंगी! कार्यक्रम में ब्लॉक अमरपुर से गुलाब सिंह ठाकुर एवं उनके साथी, गुमान सिंह ठाकुर, सुदामा ठाकुर, तेज सिंह ठाकुर, राजेंद्र ठाकुर ,जवाहर ठाकुर, राजेश ठाकुर, वीरभद्र सिंह ठाकुर ,राजू ठाकुर, चंद्रकला ठाकुर और भी समाज के जेष्ठ एवं श्रेष्ठ सदस्य सम्मिलित हुए!

Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।