भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई गई हनुमान जयंती - i witness news live
Breaking News
Loading...

TOP NEWS

भव्य शोभा यात्रा के साथ मनाई गई हनुमान जयंती



बैहर मध्यप्रदेश से अरविन्द चौधरी की रिपोर्ट
आई विटनेस न्यूज़ 24 बैहर जिला बालाघाट,हनुमान जयंती के अवसर पर बैहर की सरजमीं में ऐतिहासिक भव्य शोभा यात्रा निकाली गई l क्या हिन्दू क्या मुस्लमान कौन सिख कौन ईसाई सभी धर्म को मानने वाले  लोग जातिगत भेदभाव से ऊपर उठकर इस शोभा यात्रा का हिस्सा बने l 


आकर्षक झांकिया और भगवा झंडे लेकर शोभा यात्रा में शामिल भक्त डी. जे  की धुन पर जमकर थिरके l हज़ारो की संख्या में इस शोभा यात्रा को देखने पंहुचे आसपास के ग्रामीण l आकर्षण का केंद्र बने  हरियाणा  से आये हुए एक व्यक्ति जिसकी हाइट तकरीबन साढ़े छह  फ़ीट रही होगी हनुमान भगवान् की वेशभूषा गदा पकड़े हुए सड़कों पर चलकर लोगों को जबरदस्त अपनी ओर आकर्षित कियाl शोभा यात्रा  में  शामिल हज़ारों लोगों को मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा बस स्टैंड में शरबत और पानी पिलाकर सांप्रदायिक एकता का परिचय दिया गया l युवक-युवतिओं और बच्चो में जबरदस्त उत्साह देखा गया l इस ऐतिहासिक आयोजन में बैहर के क्षेत्रीय विधायक संजय उइके भी शामिल रहे l हालांकि इतनी भीड़ होने के बाद किसी भी प्रकार की कोई अप्रिय घटना ना हो जिसके लिए पुलिस प्रशासन द्वारा लगातार नज़र रखी जा रही थी l जगह -जगह पुलिस बल तैनात रहे और इस शोभा यात्रा का आयोजन शांतिपूर्ण रहा l


Ashish Joshi

Ashish Joshi
ASHISH JOSHI | आई विटनेस न्यूज़ 24 के संचालक के रूप में, मेरी प्रतिबद्धता हमारे दर्शकों को सटीक, प्रभावशाली और समय पर समाचार प्रदान करने की है। मैं पत्रकारिता की गरिमा को बनाए रखते हुए हर खबर को सच के साथ प्रस्तुत करने का प्रयास करता हूँ। आई विटनेस न्यूज़ 24 में, हमारा लक्ष्य है कि हम समाज को सशक्त और जोड़ने वाली आवाज़ बनें।