आई विटनेस न्यूज़ 24 डिंडोरी, डिंडोरी जिला मुख्यलय से लगभग 50 किलोमीटर दूर बजाग विकास खंड के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बजाग में अस्वाशन मेला के आयोजन किया गया जिसमें भारी संख्या में मरीजो का तांता लगा रहा ।
बजाग सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गंभीर बीमारी से ग्रसित मरीजो का उपचार किया गया जिसमें टीवी,गठिया बाद, लकवा, आदि भर बीमारी ग्रसित मरीजो का उपचार किया गया ।
गौरतलब है कि विगत 2 माह से जिले में पिरामिल स्वास्थ्य संस्था द्वारा जिले में बड़ी बड़ी बीमारियों को लेकर तरह तरह के प्रयास किये जा रहा है।वही पिरामिल स्वास्थ्य संस्था द्वारा 100 दिन 100 जिला कार्यक्रम चलाकर स्वास्थ के क्षेत्र में बड़े प्रयास किये जा रहे है ।
वही कार्यक्रम में मुख्य रूप से डी.टी.ओ, डॉक्टर मनोज उरैती, डॉ, धनराज सिंह,डॉ, नीतू परस्ते,डॉ,कमलेश ठाकुर,डॉ, मित्रा,डी.पी.एम. विक्रम सिंह, जिला स्वास्थ्य अधिकारी रमेश मरावी, कम्युनिटी मोबिलीज़ेर(पिरामल स्वास्थ्य) ईश्वर श्रीवास, डिस्ट्रिक कॉर्डिनेटर ओमप्रकाश उरेती,समस्त स्टाप मौजूद रहा।
